बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर समुखिया मोड़ के समीप सोमवार दोपहर बाद तारापघार के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों की पहचान अमरपुर प्रखंड के कटोरिया गांव निवासी मो. सज्जाद उर्फ सज्जो(24) और बांका थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी कृष्ण कुमार दास(22) के रूप में हुई है। सज्जाद राजद के पूर्व युवा प्रदेश सचिव थे। हादसे में घायल एकसिंघा गांव निवासी रौशन कुमार(22) का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: मजदूरी कर घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो जख्मी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार काफी त...