बांका, अगस्त 21 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत ढकना गांव में विगत दो दिनों से लापता छठी कक्षा की छात्रा प्रतिमा कुमारी (11) का शव शुक्रवार सुबह घर से उत्तर दिशा में स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की पुत्री थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: ढकना में लापता छात्रा का शव मिलने से मचा कोहराम, परिजनों ने षड्यंत्र के तहत हत्या का लगाया आरोपघटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, प्रतिमा कुमारी बीते बुधवार को विद्यालय जाने के दौरान रास्ते से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने सगे-संबंधियों के घरों के अलावा आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई स...