Banka News: दो दशक बाद भी रेल कनेक्टिविटी अधूरी, महानगरों के सफर के लिए दूसरे जिलों के भरोसे बांका के लोग
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका। नगर प्रतिनिधि, जिले में रेलवे का नेटवर्क फैलने के करीब दो दशक बाद भी बांका के लोगों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों तक सीधे ट्रेन से जाने की सुविधा नहीं मिल सकी है। ऐसे में महानगरों की यात्रा के लिए आज भी जिलेवासियों को पड़ोसी भागलपुर या झारखंड के जसीडीह स्टेशन का सहारा लेना पड़ता है। त्योहारों के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। ट्रेनों में सीटें पहले ही भर जाने के कारण लोगों को टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसे में कई लोग यात्रा टालने, तो कई त्योहार के बाद घर लौटने या जाने की योजना बनाने को मजबूर हैं। चूंकि, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर महानगरों से घर लौटने और वापस काम पर जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसका सीधा असर रेल टिकटों की उपलब्धता पर पड़ता है। साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.