बांका, अगस्त 23 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में रविवार का दिन उमस भरी गर्मी के बीच बीता। सुबह से ही वातावरण में नमी और उमस बनी रही। हालांकि, दोपहर में आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। जहां एक तरफ बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश थमने के कुछ देर बाद फिर से उमस का खेल शुरू हो गया। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को पसीने और गर्मी से परेशानी होती रही। यह भी पढ़ें- Banka News: जिलेभर में गरज के साथ मूसलाधार वर्षा ने विगत 3 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दिलाई लोगों को राहततापमान की जानकारी रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता...