बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। अगर मन में कुछ नया करने का जज्बा और मेहनत करने की इच्छा हो तो कम समय में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। शहर के 30 वर्षीय युवा हर्ष ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

गौपालन की शुरुआत करीब आठ माह पहले उन्होंने सिर्फ एक बाछी से गौपालन की शुरुआत की थी। आज उनके डेयरी फार्म में साहिवाल, गिर, थारपारकर, फ्रिजीयन (एचएफ) और क्रॉस ब्रीड (फ्रिजीयन-साहिवाल) समेत कुल 17 गायों का परिवार है। उनकी यह सफलता अब जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। हर्ष बताते हैं कि, शुरुआत में उनका गौपालन से भावनात्मक जुड़ाव हुआ। इसके बाद उन्होंने डेयरी व्यवसाय को ही अपना भविष्य बनाने का निर्णय लिया।

सफलता का मंत्र लगातार मेहनत, धैर्य और बेहतर प्रबंधन के दम पर उन्होंने कुछ ही महीनों में अपने डेयरी फार्म...