Banka News: दुगनी-तिगुनी कमाई की उम्मीद से खिले चेहरे, कांवर यात्रा बनती है ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा
बांका, जुलाई 14 -- Banka News: कटोरिया (बांका), कविन्द्र कुमार सिंह/ निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब महज 15 दिन शेष रह गए हैं। मेले को लेकर जहां जिला प्रशासन सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर कटोरिया एवं चांदन क्षेत्र के किसानों के बीच भी उत्साह का माहौल है। सावन का यह महीना स्थानीय किसानों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। पूरे वर्ष खेती-किसानी करने वाले किसानों को इसी एक महीने का इंतजार रहता है, जब उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलता है और आमदनी कई गुना बढ़ जाती है। श्रावणी मेला केवल आस्था और श्रद्धा का महापर्व नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। हर वर्ष लाखों कांवरिये सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.