Banka News: दुकान में चोरी करते चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले
बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सिउड़ी मोड़ पर सोमवार को एक दुकान में चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। खेमीचक गांव के दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने दुकान पर बैठे थे। इस बीच फतेहपुर गांव का छोटू मंडल वहां पहुंचा तथा बिजली के बोर्ड तथा अन्य सामान दिखाने की बात कही। वह सामान निकालने गए कि वह दुकान में रखे ड्रिल मशीन तथा अन्य सामान बोरे में भर कर भागने का प्रयास करने लगा। उन्होंने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया तथा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में रखा गया है आवेदन मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.