बांका, अक्टूबर 12 -- दवा बिक्री के नियमों पर जागरूकता कार्यशाला Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को बांका जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा की बैठक जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राजगढ़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के दवा कारोबारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही केमिस्टों को दवा बिक्री से संबंधित नियमों, जिम्मेदारियों और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केमिस्ट जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर, बांका रवींद्र मोहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि औषधि निरीक्षक किरण कुमारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार ने विशिष्ट अतिथि क...