बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा जिले के मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 30 से 35 मरीज पहुंचकर विभिन्न प्रकार के दर्द और शारीरिक समस्याओं का निःशुल्क उपचार करा रहे हैं। खासकर सर्वाइकल, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटने के दर्द, पैरालिसिस और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी वाले मरीज नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा ले रहे हैं। साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में साइटिका, गठिया, कंधे का दर्द, कंधे का जाम होना, हड्डियों में जकड़न और मांसपेशियों में दर्द से परेशान मरीजों की भी संख्या रहती है। इसके अलावा जिले के दिव्यांग बच्चों को भी अस्पताल में आवश्यक फिजियोथेरेपी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर पर...