Banka News: दरोगा योगेश की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, गांव वालों की आंखों में ठहरे आंसू
बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। जिस बेटे को किसान पिता ने संघर्षों के बीच बेहतर शिक्षा देकर काबिल बनाया, जिस पर सौतेली मां ने सगे बेटे की तरह स्नेह लुटाया और जिसने अपनी मेहनत के दम पर पुलिस की वर्दी हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया, उसी बेटे की असमय मौत ने शनिवार को पूरे बाराहाट को गमगीन कर दिया। नवगछिया एसपी कार्यालय में तैनात दरोगा योगेश कुमार साह की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव तप्पाडीह पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। जिस घर में कभी खुशियों और उम्मीदों की बातें होती थीं, वहां अपनों की चीख-पुकार और सिसकियों से माहौल गमगीन हो गया। योगेश की जिंदगी संघर्ष, पारिवारिक स्नेह और कामयाबी की कहानी रही। उनके पिता मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सभी बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.