बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। नवगछिया पुलिस लाइन में तैनात बाराहाट थाना क्षेत्र के टप्पाडीह निवासी दारोगा योगेश कुमार साह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पुलिस की ओर से इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। वहीं परिजन मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने भेड़ामोड़ के समीप भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की गई। मृतक के रिश्तेदार शंकर लाल ने बताया कि नवगछिया पुलिस लाइन स्थित आवास पर पहुंचने के बाद परिजनों को वहां की स्थिति बताई गई ।घटना से अलग प्रतीत हुई। इसी कारण परिवार का संदेह गहरा गया है। परिजन मामले की सीबीआई जांच का लि...