Banka News: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे 84 मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात रफ्तार का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान रणगांव गदियन टोला निवासी दासों कुमार दास के तीन वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मासूम आशीष अपनी मां के साथ शौच के लिए सड़क किनारे गया हुआ था। इसी दौरान पंजवारा की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने घटना स्थल पर ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.