Banka News: तेज रफ्तार ट्रक ने जमुई के बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान मौत
बांका, नवम्बर 15 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के झाझा निवासी विक्रम यादव के 29 वर्षीय पुत्र रविंद्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र शनिवार को अपने ससुराल फुलहारा से ड्यूटी पर जाने के लिए ललमटिया निकला था। इसी दौरान कटोरिया बांका मुख्य सड़क पर सीमेंट फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसकी पहचान करने में परेशानी हुई, लेकिन घटनास्थल के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। इधर दुर्घटना के बाद ट्रक लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.