बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। खैरा-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर बन रहे पुलिया का डायवर्सन शनिवार को कतरीया नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से ध्वस्त हो गया, और इस मार्ग होकर तेज जलधारा बहने लगी है, जिससे दर्जनों गांव का यातायात प्रभावित हो गया है। दरअसल शनिवार को लगातार तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, और तेज धार में खैरा-मिर्जापुर के बीच पुल निर्माण के लिए बनाया गया वैकल्पिक डायवर्सन टूटकर बह गया।

जलस्तर बढ़ने का कारण डायवर्सन के बह जाने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। डायवर्सन टूटने के बाद बाइक सवारों और राहगीरों के सामने नदी पार करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर पानी पार करने का प्रयास कर रहे हैं। इधर इसी मार्ग पर राजडाड न...