बांका, नवम्बर 27 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर ऐसी बर्बरता की गई। जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठे। बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में पति और सास पर विवाहिता को लगातार तीन दिनों तक प्रताड़ित करने लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटने और भोजन-पानी तक नहीं देने का गंभीर आरोप लगा है।महिला की मानें तो दहेज की भूख में उसके पति और सास ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।पीड़िता का आरोप है कि मायके से दहेज लाने का दबाव बनाकर पति और सास पिछले तीन दिनों से उसके साथ मारपीट कर रहे थे।इस दौरान उसे घर में भूखे-प्यासे रहने को मजबूर किया गया।विरोध करने पर लाठी-डंडे से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर वार कर उसे जख्मी कर दिया गया।तीन दिनों तक कथित प्रताड़ना झेलने के बाद महिला किसी तरह मौका ...