बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह से ही आसमान में बादलों के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिन में धूप खिलने से जहां सड़कों और गलियों में जमा पानी धीरे-धीरे सूखने लगा, वहीं बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने वातावरण में उमस बढ़ा दी। इधर उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ। हालांकि, बारिश थमने और धूप निकलने से आम राहगीरों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग की जानकारी मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि जिले की आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव...