बांका, अगस्त 21 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत ढकना गांव में दो दिनों से लापता छठी कक्षा की छात्रा प्रतिमा कुमारी का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- ढकना गांव में दो दिनों से लापता छात्रा का कुएं में मिला शवपरिवार का हाल मृतका के पिता निरंजन यादव कोलकाता में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्री के गायब होने की सूचना पर वे गुरूवार को गांव पहुंचे थे। निरंजन यादव को एक पुत्री व दो पुत्र है। एकलौती पुत्री की मौत से पुरा परिवार स्तब्ध है। मृतका के दादा ज...