बांका, अक्टूबर 16 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ महीने पूर्व अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सौताडीह गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने दो आरोपी बटेश्वर सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायायिक हिरासत में बांका भेज दिया। विदित हो की बीते 2 अगस्त को नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद लड़की की मां के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लडकी को बरामद कर न्यायालय में बयान के बाद माता पिता को सुपुर्द कर दिया गया था। इस बार लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार लड़की को विक्की यादव द्वारा फोन पर धमकी दी गई की वह पुनः भाग कर चली आए नहीं तो उसके भाई को जान मार देगा। इसके बाद लड़की...