बांका, अगस्त 29 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता शुक्रवार को जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई। कुल 04 लोक शिकायतों के मामलों पर विस्तृत सुनवाई हुई।अमरपुर से संबंधित मामले में अपीलार्थी द्वारा जर्जर विद्युत तार बदलने का अनुरोध किया गया था। सुनवाई के दौरान बताया गया कि जर्जर विद्युत तार बदल दिया गया है। बांका से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार के मामले में अपीलार्थी के प्रतिवेदन से असंतुष्ट रहने पर उप विकास आयुक्त, बांका को उभय पक्षों को सुनकर मंतव्य देने का निर्देश दिया गया। आवास प्लस-2024 की सर्वेक्षण सूची में नाम नहीं जोड़े जाने के मामले में दोषी पाए गए कर्मी के विरुद्ध दो वार्षिक वेतन वृद्धि तक रोकने तथा संबंधित पर्यवे...