बांका, जुलाई 25 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को बाराहाट प्रखंड के चपरा कोल्था गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद पीड़िता शशि माला देवी को उनकी जमीन का दखल-कब्जा दिलाया गया। जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी शशिकला देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की लिखित शिकायत जिला प्रशासन से की थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता की शिकायतों का किया गया निष्पादनशिकायत का गंभीरता से लेना शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता अंचलाधिकारी राजेश कुमार पुलिस इन्स्पेक्टर ...