बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका एक संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल, बांका में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र, प्रभारी प्राचार्या श्रेया श्री सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में नमन ने 48.10 मीटर के प्रदर्शन के साथ प्रथम, स्पर्श ने 33 मीटर के साथ द्वितीय और पवनक ने 28.70 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीएवी स्कूल में मनायी गई मेजर ध्यानचंद की जयंती बालिका...