Banka News: ट्रेन संख्या 05573 राघोपुर-देवघर से गिरकर महिला जख़्मी
बांका, अगस्त 20 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जंक्शन पर गुरुवार को ट्रेन संख्या 05573 राघोपुर-देवघर से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना उस समय हुई, जब महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी।इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं घटना के बाद बांका जंक्शन पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवान विप्लव चौधरी और लाल शाह यादव ने तत्परता दिखाई। दोनों जवानों ने जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला को यह पता नहीं है कि, उसे कहां जाना है। जख्मी महिला ने अपना नाम मंजू देवी, पति बीजू मंडल तथा पता लखनौडी, बांका बताया है।इधर घटना के बाद स्टेशन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.