बांका, अगस्त 25 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि।प्रखंड के करहरिया पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में अवस्थित ट्रांसफार्मर के गत 20 अगस्त को वज्रपात गिरने से जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। राजद नेता पप्पू यादव बताया कि इसकी सूचना विभागीय अभियंता को दिये जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने राजद नेता श्री यादव के नेतृत्व में ट्रांसफार्मर बदलने सहित बैजनाथपुर, रब्बीडीह, करहरिया एवं मलियाचक गांव का जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । राजद नेता ने कहा कि इसके पूर्व भी विद्युत कार्यपालक अभियंता अमरपुर एवं अधीक्षण अभियंता भागलपुर को लिखित एवं मुलाकात कर शीघ्र ही जर्जर तार बदलने की मांग की थी, लेकिन अभी तक विभाग से सिर्फ आश्वाशन ही मिल पाया है। मौके पर ग्रामीण शमशेर ...