बांका, नवम्बर 27 -- मंझली मटिहानी में सड़क हादसा Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के बेलहर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित मंझली मटिहानी गांव में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े टोटो में जोरदार टक्कर मारते हुए एक ग्रामीण महेश यादव के घर में घुस गया। इस हादसे में टोटो चालक साहबगंज बाजार निवासी अरुण कुमार भगत और टोटो पर सवार तरैया गांव निवासी अश्विनी कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल को भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझली मटिहानी गांव में देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दिया...