बांका, अगस्त 10 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के विजयनगर वार्ड संख्या 21 में विकास के दावों की आइना दिखाती एक तस्वीर सामने आई है। जिस उम्र में बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त माहौल में शिक्षा की पहली सीढ़ी चढ़नी चाहिए, उस उम्र में यहां के नौनिहाल आज भी झोपड़ी में बैठकर ककहरा सीखने को मजबूर हैं। सरकारी योजनाओं में आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के दावे भले ही लगातार किए जाते रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल ही उलट है। दरअसल, शहर के विजयनगर के वार्ड संख्या 21 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र स्थिति देखकर सहजता पूर्वक ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जिम्मेदार विभाग बच्चों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर कितना गंभीर है।

अवसंरचना की स्थिति प्राप्त जानकारी के अनुसार यह केंद्र वर्ष 2002 से ही संचालित ह...