बांका, जुलाई 20 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। क्षेत्र में चहुंओर रूक-रूककर हो रहे झमाझम बारिश से बाजार की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब सड़क का पानी दुकानों और आसपास के घरों में भी प्रवेश करने लगा है। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मछली बाजार में जलजमाव से ग्राहक व दुकानदार परेशानजलजमाव की समस्या वहीं स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे नाला नहीं होना तथा बारिश के पानी की समुचित नि...