बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। सरकार की ओर से मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। जिसके मुताबिक इस साल बांका जिले में 3090 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये जाएंगे। अबतक 1539 मिट्टी के नमूनों की जांच हो चुकी है। जबकि, करीब 400 कार्ड बनाकर किसानों के बीच बांटे जा चुके हैं। विडंबना यह कि शॉफ्टवेयर में तकनीकी खामियां आने के कारण करीब 20 दिनों तक कार्ड बनाने की प्रक्रिया ठप है। जिन नमूनों की जांच हो चुकी है, उसका कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है। इस बीच 1700 नमूनों का अबतक संग्रह किया गया है। 1390 करना अब भी बाकी है। विभाग का दावा है कि कर्मी नमूनों का संग्रह कर रहे हैं। जल्द ही तय लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मिट्टी के नमूनों की जांच व कार्ड बनाने के तय कुल लक्ष्य के अलावे 375 प्राकृतिक खेती के नमूनों...