बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। सूबे में नए सत्र से 13 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित होंगे। फिलवक्त दरभंगा एवं किशनगंज के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में पढाई शुरू है। बिहार सरकार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य में निवासित अल्पसंख्यक समुदायों जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध जैन एवं पारसी के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026 - 27 में वर्ग 9 एवं 11 में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये विद्यालय बांका के अलावे दरभंगा, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, सहरसा, सुपौल (कैम्प-सहरसा), पूर्णियां (कैम्प कटिहार), पूर्वी चम्पारण (कैम्प-मुजफ्फरपुर), रोहतास (कैम्प-कैमूर), एवं मुंगेर (कैम्प-जमुई) में संचालित होंगे। अल्पसंख्यक कल्याण सहायक निदेशक...