बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में नौनिहालों (0 से 6 वर्ष तक के बच्चों) की शक्षिा और पोषण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जो सीधे तौर पर आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी हकीकत, प्रशासनिक उदासीनता, और संसाधनों व बुनियादी ढांचे की कमी से जुड़ा हुआ है। जिले में विशेषकर ग्रामीण व स्लम क्षेत्रों में संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिसका असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड रहा है। जो आंगनबाडी केंद्रों के लिए चुनौती बनी हुई है। इसकी एक वजह कई आंगनबाडी केंद्रों में सेविका व सहायिका की कमी भी है। जिले में नौनिहालों के पोषण के साथ ही उसे प्रारंभिक शिक्षा से जोडने के लिए 2347 आंगनबाडी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिस पर जिले के 1 लाख 60 हजार 309 बच्चों के पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी है। लेकिन लंबे समय से यहा...