Banka News: जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ हुई 192 छापेमारी
बांका, सितम्बर 20 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। खरीफ मौसम में किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वाले दुकानदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में इस साल अब तक 192 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा चुकी है। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है। जबकि 12 उर्वरक प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है। इसके अलावे आधे दर्जन खाद दुकानदारों से शो कॉज पूछा गया है। जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिन प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है, वहां प्रखंड कृषि पदाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.