बांका, अक्टूबर 14 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 का आगाज कर दिया गया है। इसके तहत बिहार में करीब 48 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें गेहूं, वासंतिक मक्का, दलहन, तिलहन, आलू, सब्जी एवं मसाला व अन्य फसलों के लक्ष्य शामिल हैं। अब जिला स्तर पर रबी फसल की बुआई का लक्ष्य तय किया जा रहा है। जिला स्तर पर निर्धारित होने वाले लक्ष्य को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारे जाने के निर्देश कृषि विभाग को दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंडों एवं पंचायतों तक की नियमित समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। इसको लेकर गुरूवार को शहर के नगर भवन में जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) महाअभियान की...