बांका, जुलाई 26 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोडने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत संसाधन शिक्षकों की कार्यप्रणाली में बडा बदलाव किया गया है। अब जिले में कार्यरत सभी संसाधन शिक्षक सप्ताह में तीन दिन विद्यालयों के संसाधन कक्ष में सेवाएं देंगे, जबकि तीन दिन चिह्नित दिव्यांग बच्चों के घर पहुंचकर गृह आधारित शिक्षा (एचबीई) के तहत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। शिक्षा विभाग ने समावेशी शिक्षा को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से नया कलैंडर जारी किया है।

नई व्यवस्था की कार्यप्रणाली नई व्यवस्था के अनुसार संसाधन शिक्षक सोमवार, मंगलवार और शनिवार को विद्यालय अवधि में संसाधन कक्ष में रहकर दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। वहीं, बुधवार, गुरूवार और...