बांका, अगस्त 13 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेवासियों के लिए गुरुवार का मौसम किसी पहेली से कम नहीं रहा। सुबह करीब नौ बजे शहर के आधे हिस्से में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जबकि दूसरे हिस्से में आसमान में बादल छाने के बावजूद एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश से जहां विजयनगर, नयाटोला, अलीगंज और जगतपुर इलाके में सड़कें पानी से भर गईं, वहीं बाबूटोला, करहरिया और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र पूरी तरह सूखा रहा। कुछ ही दूरी पर मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया। इधर बारिश के बाद विजयनगर चौक और हड़ियासी मोड़ जलमग्न हो गए। जहां बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर वर्षाजल जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर घंटों पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। इस दौ...