बांका, जुलाई 10 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा गुरुवार को शंभूगंज व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचे। जहां प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह, बीसीओ अमर कुमार, बीसीओ विपिन कुमार सहित पैक्स अध्यक्षों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही अंग वस्त्र एवं बुकें देकर अभिवादन किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले की पीडीएस दुकानों की नियमित रूप से जांच करें अधिकारी : डीएम पैक्स को मजबूत बनाने के प्रयास जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सम्मान स्वीकार करते हुए बताया कि जिला में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) को मजबूत किया जाएगा।जिससे क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बताया कि शंभूगंज में जितने भी फॉल्ट पैक्स हैं सभी को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास किया ज...