बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्या ने बुधवार को मंडल कारा, बांका का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने मंडल कारा के सभी बंदी वार्डों, पाकशाला, कारा अस्पताल और महिला बंदी कक्ष का जायजा लिया.

जेल में बंदियों की स्थिति जिला जज ने बंदियों से स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई और न्यायिक मामलों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस दौरान बंदियों को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और समाज की मुख्यधारा में वापस आने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया.

शिक्षा और कौशल व...