बांका, अगस्त 27 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि सबलपुर गाँव स्थित स्व० उषा रानी मिडिल स्कूल के जर्जर हो चुके भवन में जान हथेली पर रखकर नौनिहाल अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत 255 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जर्जर भवन के बीच पठन-पाठन करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में कुल छह कमरे हैं, लेकिन इनमें से तीन कमरे देखरेख के अभाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

विद्यालय की स्थिति बरसात के दिनों में शेष कमरों की छत से पानी टपकता है और कंक्रीट के टुकड़े गिरने से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। विद्यालय भवन की हालत इतनी खराब है कि तीन कमरों में प्रवेश करना भी जोखिम भरा माना जा रहा है। इसके कारण कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए महज तीन कमरे ही बचे हैं। सीमित जगह में कई कक्षाओं को एक साथ संचालित करना...