Banka News: जमुआ पुल के पास खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर
बांका, सितम्बर 8 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जमुआ पुल के पास मंगलवार को ढलान पर उतरते समय एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
हादसे का कारण बता दें कि जमुआ पुल के आधे हिस्से पर बैरिकेडिंग कर बाबा बैद्यनाथ की पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों के गुजरने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। इस कारण पुल का सड़क वाला हिस्सा काफी संकरा हो गया है और दोनों ओर से आने वाले वाहनों को बारी-बारी से पास कराया जाता है। इसी दौरान पुल के एक हिस्से पर एक कार खड़ी थी। पीछे से ढलान की ओर आ रहा ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और उसने कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.