बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को एम.के. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल निजात खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और भोग लगाया। इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण, सुदामा, राधा और बलराम सहित अन्य पात्रों की रूप सज्जा में कृष्ण जन्म की लीला एवं कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने मटकी फोड़ने और माखन चुराने का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में नेहा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, श्वेता कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: वैली पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया यह भी...