बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों से संबंधित बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से निष्पादित कांडों की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें स्पीड ट्रायल अंतर्गत सिर्फ एक वादों में सजा कराया गया है जो काफी काम है । सभी विधि पदाधिकारी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ई प्रोक्यूशन बेबसाइट पर वादों का रजिस्ट्रेशन करेंगे एवं प्रत्येक दिन वादों में किए गए कार्यों का डीयूटीआर इंट्री भी करेंगे। सभी विधि प्राधिकारी 2 दिनों के अंदर निष्पादित वादों एवं बहस किए गए वादों की सूची जिला विधि शाखा में उपलब्ध कराये । बैठक में कई पदाधिकारियों द्वारा गवाहों की सूची दी गई एवं सूची अनुसार गवाहों को उपस...