बांका, अक्टूबर 10 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेचला में आठवीं कक्षा के छात्र सुफियान अंसारी की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया और शिक्षक योगेश कुमार के स्थानांतरण की मांग की।बताया जाता है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर छात्र और शिक्षक के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा। छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कूल में छात्रों की पिटाई का मामला आया सामने, एक छात्र गंभीर वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरव कुमार ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई ...