बांका, जुलाई 17 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका थाना क्षेत्र के नोनिहारी गांव में गुरुवार दोपहर छज्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान खंती और लाठियां चलने से दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Banka News: भू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पिटाई कर कमर तोड़ी, भागलपुर रेफरघायलों की जानकारी इसलिए दौरान पहले पक्ष के नोनिहारी निवासी मोहन साव के 35 वर्षीय पुत्र बबलू साव तथा उनकी 30 वर्षीय पत्नी किरण देवी घायल हुए हैं। दोनों के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के स्वर्गीय आनंदी ठाकुर के 47 वर्षीय पुत्र बाबूलाल ठाकुर तथा उनके 28 वर्षीय पुत्र न...