बांका, सितम्बर 6 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत चांदपुर गांव से चोरों ने रात के अंधेरे में ई रिक्शा चुरा कर फरार हो गए। इस संबंध में गाड़ी के चालक ने मैनमा ओपी में आवेदन दिया है। ई रिक्शा चालक टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लगमा गांव के महरगी पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के रंजीत बिंद की ई रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने कहा है कि वह सवारी लेकर रात में चांदपुर गांव गए थे। अधिक रात हो जाने की वजह से वह उस गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर रूक गए। देर रात जब उनकी नींद खुली तो देखा कि दरवाजे पर ई रिक्शा नहीं है। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने थाना में आवेदन देकर गाड़ी बरामद करने की मांग की है। मैनमा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार...