बांका, अक्टूबर 8 -- चुटिया गांव में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार Banka News: बांका, निज संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बांका टाउन थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बुधवार की देर रात चुटिया गांव में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 11 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमरपुर चुटिया गांव निवासी तिवारी साह के 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में बुधवार रात थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में चुटिया गांव में पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस और सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखी ग...