Banka News: चेहल्लुम पर्व को लेकर बौंसी थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
बांका, अगस्त 4 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने किया। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि चेहल्लुम का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: चेहल्लुम पर्व आज, जिला प्रशासन अलर्ट उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.