Banka News: चांदन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के चांदन रेलवे स्टेशन पर बुनियादी यात्री सुविधाओं के अभाव से यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड नहीं होने के कारण लोगों को धूप, बारिश और उमस भरे मौसम में ट्रेन का इंतजार खुले आसमान के नीचे करना पड़ता है। बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं रहने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गर्मी के दिनों में स्वच्छ पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसके अलावा शौचालय और यूरिनल की सुविधा भी या तो उपलब्ध नहीं है या पर्याप्त नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.