बांका, अक्टूबर 8 -- Banka News: अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के चांदन और अंधरी नदी के मुहाने पर बसा टापूनुमा वीरमां गांव। चारों ओर नदियों का विस्तार और बीच में आस्था का ऐसा केंद्र, जिसकी कहानी इतिहास, लोकविश्वास और परंपरा के कई अध्यायों को अपने में समेटे हुए है। यह है प्रसिद्ध चक्रधारिणी मां दुर्गा मंदिर। स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर को अकबर काल से जुड़ा माना जाता है। मंदिर की स्थापना को लेकर कई लोककथाएं प्रचलित हैं, जो आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाती हैं। मंदिर के वर्तमान सेवायत इंद्रजीत झा और उनके अनुज व पूर्व मुखिया विश्वजीत झा बताते हैं कि लोकमान्यता के अनुसार बादशाह अकबर द्वारा ज्वाला देवी की अलौकिक लौ को बुझाने के प्रयास के बाद उनके राज्य में दैवीय विपत्तियां आने लगी थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बीरमा में मुगलक...