बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। घायल युवक मो तबारक ने बताया कि उनके परिवार के लोग जबरन उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को परिवार के ही सदस्य एवं उनके परिजन उनके घर पर पहुंच गए तथा तोड़ फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...