बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। मंदार क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों में लखपुरा काली मंदिर प्राचीनतम और प्रसिद्ध है। यहां माता काली की पूजा ग्राम देवी के रूप में पारंपरिक रुप से होती आ रही है। लखपुरा काली मंदिर में यूं तो वर्ष में आषाढ़ एवं माघ मास में भव्य रूप से मां सर्वमंगला एवं भद्रकाली के रूप में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जिसे मां का भंडारा भी कहा जाता है। मंदिर की महत्ता एवं ऐतिहासिकता के संबंध में पुजारी मृत्युंजय झा उर्फ पुन्नी बाबा ने बताया कि लगभग दो सौ वर्ष पहले मंदार क्षेत्र में अकाल पड़ा था। अन्न जल का संकट आन पड़ा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कोरैय का काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र सभी लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन कर रहे थे। भुखमरी के कारण लखपुरा गांव के एक ब्राह्मण टेक ...