बांका, अक्टूबर 3 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती कार्यक्रम में व्यवसायिक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अजय साह, दीपक रजक, श्रीकांत यादव, शहादत हुसैन, राहुल कुमार, अनमोल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती यह भी पढ़ें- Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया ग...