Banka News: खेसर बाजार में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, प्रमुख स्थलों पर कचरे का अंबार, लोगों में नाराजगी
बांका, जुलाई 12 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र खेसर बाजार में स्वच्छता अभियान पूरी तरह पटरी से उतरता नजर आ रहा है। बाजार के मुख्य चौक-चौराहों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार स्थित एपीएचसी खेसर, काली स्थान, बांके बिहारी मेमोरियल हॉस्पिटल तथा एसबीआई बैंक के समीप लंबे समय से कूड़ा जमा है। आसपास के लोग भी अपने घरों का कचरा इन्हीं स्थानों पर फेंक रहे हैं, जिससे ये इलाके स्थायी डंपिंग जोन में तब्दील हो गए हैं। सबसे अधिक बदहाल स्थिति बीच बाजार स्थित काली मंदिर के समीप है, जहां बरसात के कारण कचरे से उठ रही दुर्गंध और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.